« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाने गई पुलिस प्रशासन के साथ ग्रामीणों ने की झड़प
  • Crime
  • 2025-12-12 18:52:01
  • सैयद शादाब आलम

बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाने गई पुलिस प्रशासन के साथ ग्रामीणों ने की झड़प

कटिहार में बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाने गई पुलिस प्रशासन के साथ ग्रामीणों ने की झड़प,वीडियो आया सामने,पुलिस ने कहा होगी कारवाई।



कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के बिनोदपुर पंचायत के चुरली घाट में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां कुछ ग्रामीणों के द्वारा एक युवक को बंधक बनाकर रखा गया था,सूचना पर कटिहार की  रौतारा थाना पुलिस पहुंची तो पुलिस के साथ भी ग्रामीणों ने झड़प कर लिया जिसके बाद मामला और तुल पकड़ गया।


 दरअसल पूरा मामला ये था कि कटिहार के कोढ़ा के चंदवा पंचायत निवासी अब्दुल्ला नमक व्यक्ति के चंदवा चौक के समीप ट्रैक्टर और दूसरी तरफ से आ रही पिकअप जिसमे बिजली कर्मी सवार थे दोनों  में थोड़ी सी टक्कर हो गई,दोनो पक्ष के बीच तू तू में में के बाद  ट्रैक्टर ड्राइवर ने अपने परिजनों को बुलाकर पिकअप पर सवार सभी बिजली मिस्त्री को मारपीट कर घायल कर दिया मारपीट के दौरान सभी बिजली कर्मी भाग गए लेकिन ग्रामीणों ने एक बिजली कर्मी  सरवन कुमार नामक व्यक्ति को पकड़ लिया और बंधक बनाकर अपने गांवों चुरली घाट ले गया और उसे बंधक बना लिया। साथ में पिकअप वैन भी लाया गया जिस पर बिजली मरमती से जुड़े कई उपकरण मौजूद थे। 


घटना की सूचना पाकर  रौतारा थाना पुलिस बंधक को छुड़ाने गांव पहुंची और  बंधक बनाए गए युवक को मुक्त करने का प्रयास किया गया। पुलिस जैसे ही बंधक से बिजली मिस्त्री सरवन को अपने साथ पुलिस जीप में बिठाकर ले जाने लगी तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सरवन कुमार को पुलिस जीप से उतार लिया जब पुलिस ने रोकना चाहा तो पुलिस के साथ भी हाथापाई शुरू कर दी,घटना के बाद बड़ी संख्या न ग्रामीण इक्ट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे ।

गांव के ही कुछ मनचले के द्वारा रौतारा पुलिस पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए बंधक में युवक बिजली मिस्त्री श्रवण कुमार  को बुरी तरह से मारपीट किया गया। 

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद र बंधक बनाए गए युवक को मुक्त कराकर अपने साथ थाने ले गई। इस घटना में कई व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए।


मामले पर कटिहार के एसएसपी अभिजीत सिंह ने कहा है कि चुरलीघाट के पास हमारी 112 की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को एक्सीडेंट के कारण ग्रामीणों ने बंधक बनाकर रखा है,हमारी 112 की टीम वहां पहुंचती है और कुछ पुलिस बल भी पीछे से पहुंचती है,इसी क्रम में पुलिस जब बंधक को छुड़ाकर ल रही होती है तभी ग्रामीण उत्तेजित हो जाते है और पुलिस के साथ भी उलझ जाते है,इस मामले में वादी के बयान पर कांड दर्ज किया गया है साथ ही एक कांड पुलिस पदाधिकारी के बयान पर भी दर्ज किया गया है,मामले पर छापेमारी की जा रही है।