« कटिहार में अंबेडकर जयंती पर एकजुटता की ताकत, भव्य शोभायात्रा से गूंजा संविधान बचाओ का नारा « बाबासाहेब के रास्ते पर चलकर ही बनेगा समरस समाज- सांसद तारिक अनवर « हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर भड़के पूर्व विधायक शकील अहमद खान, कहा– दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं « नरैहिया में डिग्री कॉलेज की मांग तेज, नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी सबहेड « कटिहार में 49 वर्षीय महिला रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मुफस्सिल थाना में दिया आवेदन। « रोजीतपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत, चालक फरार « कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर « जाफरगंज में SBI संजीवनी परियोजना के तहत चला स्वच्छ भारत अभियान, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प « कटिहार के चार विद्यालयों में 400 बच्चों को मिला न्यूट्रिशन व हाइजिन किट, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई गई « नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की खेप बरामद, अवैध नेटवर्क की जांच तेज
«Back
AIMIM ने अपने संगठन के विस्तार को लेकर कटिहार में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के युवाओं को नई जिम्मेदारी दी
  • Politics
  • 2025-12-17 18:12:35
  • सैयद शादाब आलम

AIMIM ने अपने संगठन के विस्तार को लेकर कटिहार में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के युवाओं को नई जिम्मेदारी दी

AIMIM ने अपने संगठन के विस्तार को लेकर कटिहार में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के युवाओं को नई जिम्मेदारी दी है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन मौजूद रहे,इस दौरान AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन का पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने कहा कि पार्टी के द्वारा लगातार संगठन का विस्तार और पार्टी  युवाओं को नई जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी कड़ी में अफाक ऐनुल (चांद) को जिला युवा अध्यक्ष,कासिफ रजा को जिला सचिव और जियाउल को युवा प्रदेश सचिव बनाया गया है जो कटिहार के पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे और पार्टी और असादुद्दीन ओवैसी साहब,अख्तरुल ईमान साहब की जो विचारधारा है उसपर चलने का काम करेंगे और 20 दिसंबर से सदस्यता अभियान शुरू कर रहे है जो कटिहार सहित बलरामपुर और सातों विधानसभा में चलाई जाएगी।

उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हिजाब मामले पर विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हिजाब मामले पर राजद और कांग्रेस के लोग कुछ नहीं बोल रहे है,तेजस्वी यादव और मनोज झा ने एक ट्वीट तक नहीं किया और इन्हें मुसलमानों का वोट चाहिए होता है सिर्फ। उन्होंने बिहार में हुए मोव लांचिंग मामले पर कहा कि अभी तक पीड़ित के घर कोई मिलने तक नहीं गया और ना हो कोई बोलना चाहता है । उन्होंने बिहार और सीमांचल में शिक्षा,स्वास्थ ,सड़क पर भी सवाल उठाया और कहा कि लोगो की जो मूलभूत सुविधाएं है वो बद से बत्तर है सरकार इसपर कुछ नहीं कर रही है ,सीमांचल को पिछड़ा बनकर रख दिया है ,बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और सीमांचल को विशेष पैकेज कब मिलेगा ,हमारी मांग है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और सीमांचल को विशेष पैकेज दिया जाए।


इस मौके पर नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अफाक ऐनुल ने कहा कि मुझे पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है में पूरी मेहनत से इसे पूरा करूंगा और कटिहार के एक एक पंचायत,एक एक वार्ड तक AIMIM पहुंचेगा और हर घर हर वार्ड में AIMIM का सदस्य होगा और कटिहार में किसी पार्टी का सबसे मजबूत संगठन अगर किसी का होगा तो वो AIMIM का ही होगा