« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में रिश्वतखोरी का मामला, वायरल वीडियो के बाद एसआई सस्पेंड
  • Crime
  • 2025-12-17 18:16:08
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में रिश्वतखोरी का मामला, वायरल वीडियो के बाद एसआई सस्पेंड

कटिहार जिले में जमीनी विवाद के निपटारे के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। प्राणपुर थाना में पदस्थापित एसआई पुष्पेंद्र कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे जमीनी विवाद सुलझाने के बदले पैसे मांगते नजर आ रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक जल्ला हरेरामपुर गांव निवासी राजेश सिंह की निजी जमीन पर बने टीन के घर को गांव के ही बासुदेव शाह ने तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले को लेकर पीड़ित ने 9 दिसंबर को प्राणपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एसआई द्वारा 15 हजार रुपये की मांग की गई, जिसके बाद पीड़ित ने 5 हजार रुपये नकद दिए। इस दौरान पूरी बातचीत का वीडियो भी बना लिया गया, जो बाद में वायरल हो गया।


वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कटिहार पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से एसआई पुष्पेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है और एसडीपीओ के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया है।


कटिहार के एएसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं और प्राणपुर थाना में पदस्थापित एसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।