« कटिहार में अंबेडकर जयंती पर एकजुटता की ताकत, भव्य शोभायात्रा से गूंजा संविधान बचाओ का नारा « बाबासाहेब के रास्ते पर चलकर ही बनेगा समरस समाज- सांसद तारिक अनवर « हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर भड़के पूर्व विधायक शकील अहमद खान, कहा– दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं « नरैहिया में डिग्री कॉलेज की मांग तेज, नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी सबहेड « कटिहार में 49 वर्षीय महिला रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मुफस्सिल थाना में दिया आवेदन। « रोजीतपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत, चालक फरार « कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर « जाफरगंज में SBI संजीवनी परियोजना के तहत चला स्वच्छ भारत अभियान, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प « कटिहार के चार विद्यालयों में 400 बच्चों को मिला न्यूट्रिशन व हाइजिन किट, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई गई « नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की खेप बरामद, अवैध नेटवर्क की जांच तेज
«Back
कोढ़ा थाना में एसपी का जनता दरबार, कई शिकायतों का मौके पर समाधान
  • General
  • 2025-12-17 18:18:25
  • सैयद शादाब आलम

कोढ़ा थाना में एसपी का जनता दरबार, कई शिकायतों का मौके पर समाधान

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कटिहार के कोढ़ा थाना परिसर में जनता दरबार सह पुलिस–पब्लिक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर एक बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दरबार की अध्यक्षता कटिहार पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने की।

कार्यक्रम के दौरान एसपी ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद और पुलिस से जुड़ी शिकायतों सहित विभिन्न प्रकार के मामले सामने आए। पुलिस और प्रशासन के आपसी समन्वय से कई शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया, जबकि कुछ मामलों में जांच कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

जनसंवाद कार्यक्रम में सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह, कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार, अंचल कार्यालय के राजस्व अधिकारी आरो समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए।

एसपी गौरव मंगला ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। इस तरह के कार्यक्रमों से आम लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ता है और छोटे विवाद समय रहते सुलझ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना किसी डर के अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रखें।