मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर हुसैन को न्याय दिलाने के लिए SDPI का धरना प्रदर्शन
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) बिहार के आह्वान पर बिहार के नवादा जिले में हुए मॉब लॉचिंग मामले को लेकर कटिहार के मोगरा में एसडीपीआई ने मॉब लिंचिंग की घटना में मारे गए अतहर हुसैन को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को ज़ोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
धरना को संबोधित करते हुए SDPI बिहार के प्रदेश महासचिव मुजम्मिल हसन मज़हरी ने कहा कि अतहर हुसैन की मॉब लिंचिंग एक अमानवीय और शर्मनाक अपराध है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि संविधान, इंसाफ़ और इंसानियत पर सीधा हमला है। SDPI की स्पष्ट मांग है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, पार्टी हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
वहीं SDPI प्रदेश कमेटी सदस्य कमर दानिश ने अपने संबोधन में कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ऐसे मामलों में सख़्ती नहीं दिखाते हैं तो मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती रहेंगी। उन्होंने कहा कि अतहर हुसैन के हत्यारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
धरना प्रदर्शन में SDPI कटिहार जिला अध्यक्ष मोहम्मद जमीद अख्तर, जिला सचिव मोहम्मद शमशेर आलम, मोतावक्किल बिल्लाह सहित पार्टी के कई ज़िम्मेदार पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में मौजूद लोगों ने एक स्वर में अतहर हुसैन के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवज़ा व सुरक्षा देने तथा मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख़्त क़ानून को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की।
धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। अंत में SDPI नेताओं ने प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई की मांग




