« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
समेली में पेट्रोल छिड़ककर तीन घरों में आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
  • Crime
  • 2025-12-20 17:48:37
  • सैयद शादाब आलम

समेली में पेट्रोल छिड़ककर तीन घरों में आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

कटिहार  के समेली प्रखंड अंतर्गत छोहार पंचायत के वार्ड संख्या–4 में बीती रात आगजनी की घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर तीन घरों में आग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

इस भीषण आगजनी में भोलानाथ मंडल, गजेन्द्र मंडल और सुरों मंडल के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से घरों में रखी नकद राशि, कपड़े, अनाज, बर्तन समेत अन्य कीमती घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास के कई अन्य घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे।


घटना के बाद अग्निपीड़ित परिवारों की ओर से रंजू कुमारी, मंजू देवी, पीपीएस कुमार और दिवाकर कुमार ने कटिहार जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों ने दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही अग्निपीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।


स्थानीय प्रतिनिधियों ने कहा है कि जिस प्रकार पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई है, उससे यह घटना पूर्व नियोजित साजिश का मामला प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। 


घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।