« कटिहार में अंबेडकर जयंती पर एकजुटता की ताकत, भव्य शोभायात्रा से गूंजा संविधान बचाओ का नारा « बाबासाहेब के रास्ते पर चलकर ही बनेगा समरस समाज- सांसद तारिक अनवर « हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर भड़के पूर्व विधायक शकील अहमद खान, कहा– दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं « नरैहिया में डिग्री कॉलेज की मांग तेज, नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी सबहेड « कटिहार में 49 वर्षीय महिला रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मुफस्सिल थाना में दिया आवेदन। « रोजीतपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत, चालक फरार « कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर « जाफरगंज में SBI संजीवनी परियोजना के तहत चला स्वच्छ भारत अभियान, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प « कटिहार के चार विद्यालयों में 400 बच्चों को मिला न्यूट्रिशन व हाइजिन किट, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई गई « नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की खेप बरामद, अवैध नेटवर्क की जांच तेज
«Back
ताज गंज, चिलमारा में एसबीआई संजीवनी के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
  • General
  • 2025-12-26 19:26:25
  • सैयद शादाब आलम

ताज गंज, चिलमारा में एसबीआई संजीवनी के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित एसबीआई संजीवनी – क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के अंतर्गत TRY संस्था के सहयोग से दिनांक 26 दिसंबर 2025 को ताज गंज, चिलमरा (कटिहार) में निःशुल्क एमओपीडी (MOPD) स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को उनके ही क्षेत्र में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना रहा।


शिविर के दौरान स्थानीय समुदाय के लगभग 22 लाभार्थियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा मरीजों की सामान्य बीमारियों की जांच के साथ-साथ आवश्यक परामर्श भी दिया गया। इसके अलावा चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ा।


एसबीआई संजीवनी – क्लिनिक ऑन व्हील्स पहल के तहत मोबाइल क्लिनिक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएँ सीधे गाँवों तक पहुँचाई जा रही हैं। यह पहल खासकर उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक तंगी या संसाधनों की कमी के कारण समय पर इलाज नहीं करा पाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह के शिविरों से उन्हें न केवल समय की बचत होती है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।


शिविर के दौरान उपस्थित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एसबीआई फाउंडेशन एवं TRY संस्था द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के और अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें।


इस अवसर पर TRY संस्था के परियोजना प्रबंधक श्री सौरभ सिंह, श्री मोहम्मद कौसर सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि आने वाले समय में भी जिले के अन्य ग्रामीण इलाकों में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।