« कटिहार में अंबेडकर जयंती पर एकजुटता की ताकत, भव्य शोभायात्रा से गूंजा संविधान बचाओ का नारा « बाबासाहेब के रास्ते पर चलकर ही बनेगा समरस समाज- सांसद तारिक अनवर « हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर भड़के पूर्व विधायक शकील अहमद खान, कहा– दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं « नरैहिया में डिग्री कॉलेज की मांग तेज, नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी सबहेड « कटिहार में 49 वर्षीय महिला रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मुफस्सिल थाना में दिया आवेदन। « रोजीतपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत, चालक फरार « कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर « जाफरगंज में SBI संजीवनी परियोजना के तहत चला स्वच्छ भारत अभियान, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प « कटिहार के चार विद्यालयों में 400 बच्चों को मिला न्यूट्रिशन व हाइजिन किट, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई गई « नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की खेप बरामद, अवैध नेटवर्क की जांच तेज
«Back
दहेरिया पंचायत में चला स्वच्छ भारत अभियान, SBI संजीवनी परियोजना के तहत हुआ आयोजन
  • General
  • 2025-12-31 17:16:29
  • सैयद शादाब आलम

दहेरिया पंचायत में चला स्वच्छ भारत अभियान, SBI संजीवनी परियोजना के तहत हुआ आयोजन

कटिहार जिले के दहेरिया पंचायत में SBI फाउंडेशन द्वारा संचालित SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels परियोजना के अंतर्गत 31 दिसंबर 2025 को स्वच्छ भारत अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन TRY संस्था के सहयोग से किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अभियान के दौरान पंचायत क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों, गलियों और आसपास के इलाकों की व्यापक सफाई की गई। पूरे गांव को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से कचरे की सफाई कर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

इस मौके पर TRY संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सौरभ सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को स्वच्छता के माध्यम से बीमारियों से बचाना भी है। उन्होंने बताया कि यदि लोग अपने घर, आसपास और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखें तो कई तरह की बीमारियों से बचाव संभव है।

कार्यक्रम में TRY संस्था की टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित बनाए रखने का संकल्प लिया। यह पहल ग्रामीण समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।