« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में शिक्षक पर कारवाई,बच्चों का निवाला पर डाका डाल रहे थे गुरुजी।
  • Crime
  • 2026-02-07 19:08:12
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में शिक्षक पर कारवाई,बच्चों का निवाला पर डाका डाल रहे थे गुरुजी।

कटिहार के समेली प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय खैरा में बच्चों के मध्यान भोजन (MDM) के चावल चोरी का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद मंडल पर  एमडीएम चावल के हेराफेरी और गबन करने के मामले में पोठिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दे दिया है।


बताया जाता है कि 2 फरवरी को विद्यालय परिसर से एक ऑटो के माध्यम से चावल भेजे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह,सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी और प्रखंड मध्यान साधनसेवी की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई ,जांच टीम ने चावल चोरी की पुष्टि करते हुए जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं एमडीएम डीपीओ को सौंप दिया। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रामीणों और छात्र छात्राओं सहित जनप्रतिनिधियों के बयान से स्पष्ट होता है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद मंडल के द्वारा एमडीएम चावल में गबन का प्रयास किया है और विभिन्न पंजियों की जांच में ओवरराइटिंग,छेड़छाड़ और अनावश्यक इंट्री पाई गई है।


मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने बताया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी  दर्ज कराने के लिए संबंधित थाना को पत्र भेज दिया गया है,आगे प्रखंड नियोजन समिति की बैठक बुलाई गई है जिसमें आगे की कारवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

वही मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने पत्र जारी कर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित करने एव कानूनी कार्रवाई के लिए नियोजन इकाई को पत्राचार कर दिया है।