« कटिहार में अंबेडकर जयंती पर एकजुटता की ताकत, भव्य शोभायात्रा से गूंजा संविधान बचाओ का नारा « बाबासाहेब के रास्ते पर चलकर ही बनेगा समरस समाज- सांसद तारिक अनवर « हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर भड़के पूर्व विधायक शकील अहमद खान, कहा– दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं « नरैहिया में डिग्री कॉलेज की मांग तेज, नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी सबहेड « कटिहार में 49 वर्षीय महिला रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मुफस्सिल थाना में दिया आवेदन। « रोजीतपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत, चालक फरार « कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर « जाफरगंज में SBI संजीवनी परियोजना के तहत चला स्वच्छ भारत अभियान, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प « कटिहार के चार विद्यालयों में 400 बच्चों को मिला न्यूट्रिशन व हाइजिन किट, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई गई « नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की खेप बरामद, अवैध नेटवर्क की जांच तेज
«Back
कटिहार में दिशा समिति की बैठक आयोजित, 67 केंद्रीय योजनाओं की हुई समीक्षा
  • General
  • 2026-02-09 18:07:11
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में दिशा समिति की बैठक आयोजित, 67 केंद्रीय योजनाओं की हुई समीक्षा

कटिहार जिले के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय दिशा समिति (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की महत्वपूर्ण बैठक विकास भवन सभागार, कटिहार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय सांसद सह अध्यक्ष, दिशा समिति, श्री तारिक अनवर ने की। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गैर-सरकारी सदस्यों की व्यापक भागीदारी रही।


इस अवसर पर माननीय विधायक बरारी, बलरामपुर एवं कोढ़ा, जिला परिषद अध्यक्ष कटिहार, नगर पंचायतों के मुख्य पार्षदगण, सभी प्रखंड प्रमुख तथा मनोनीत गैर-सरकारी सदस्यगण उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक स्तर पर जिला पदाधिकारी सह सदस्य सचिव (दिशा समिति) श्री आशुतोष द्विवेदी (आईएएस), उप विकास आयुक्त श्री अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रद्युमन सिंह यादव (आईएएस), नगर आयुक्त, डीआरडीए निदेशक सहित जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे।


बैठक की शुरुआत जिला पदाधिकारी द्वारा माननीय अध्यक्ष श्री तारिक अनवर का अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके पश्चात अध्यक्ष की अनुमति से बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित कुल 67 योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इनमें ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, आवास, सामाजिक कल्याण, रोजगार एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी प्रमुख योजनाएं शामिल थीं।


माननीय अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य आम जनता के जीवन स्तर में सुधार करना है, इसलिए कार्यों में गुणवत्ता और गति दोनों सुनिश्चित की जाए। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों, समस्याओं एवं समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा जनहित में योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।