« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कुर्सेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौशादर टैबलेट की भारी खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
  • Crime
  • 2026-02-11 13:08:39
  • सैयद शादाब आलम

कुर्सेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौशादर टैबलेट की भारी खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

कुर्सेला थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौशादर टैबलेट की भारी खेप बरामद की है। पुलिस ने अयोध्यागंज बाजार निवासी अजय कुमार गुप्ता और सुमित गुप्ता के गोदाम पर छापेमारी कर 72 बोरा नौशादर टैबलेट जब्त किया। जब्त किए गए टैबलेट का कुल वजन लगभग 1800 किलोग्राम बताया गया है, जबकि कुल टैबलेट की संख्या करीब 2,88,000 (दो लाख अट्ठासी हजार) है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, नौशादर टैबलेट का उपयोग अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण में किया जाता है। लंबे समय से क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में कुर्सेला पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अयोध्यागंज बाजार क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में भारी मात्रा में नौशादर टैबलेट का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने गोदाम से 72 बोरा नौशादर टैबलेट बरामद किया, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मौके से अजय कुमार गुप्ता (पिता सीताराम गुप्ता) और सुमित गुप्ता (पिता अजय गुप्ता) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नौशादर टैबलेट की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इसे किन-किन स्थानों पर भेजा जाना था।


कुर्सेला थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।


पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार होता दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।