« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
पति-पत्नी को गोली मारकर फरार हुए नकाबपोश, दोनों गंभीर; पुलिस ने शुरू की जांच
  • Crime
  • 2026-02-11 16:01:56
  • सैयद शादाब आलम

पति-पत्नी को गोली मारकर फरार हुए नकाबपोश, दोनों गंभीर; पुलिस ने शुरू की जांच

 जिले के कदवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक दंपती को गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कदवा थाना अंतर्गत महम्मदपुर पंचायत के सांझेली गांव स्थित घोघरी पुल के पास पूर्व से घात लगाए तीन नकाबपोश अपराधियों ने पति-पत्नी पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अपराधी वारदात को अंजाम देकर सांझेली बहियार की ओर फरार हो गए।

घायलों की पहचान सांझेली गांव निवासी बड़कू शर्मा (28) और उनकी पत्नी काजल देवी (27) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों अपराधी नकाब पहने हुए थे। एक के हाथ में लाठी, दूसरे के हाथ में चाकू और तीसरे के हाथ में बंदूक थी। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों की मदद से घायल दंपती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. ज्ञान रंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बड़कू शर्मा के जांघ में गोली लगी है, जबकि काजल देवी के बांह में गोली लगने से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसडीपीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आपसी विवाद की बात सामने आई है। एसपी के अनुसार, घायल महिला से जुड़े एक पुराने विवाद की जानकारी मिली है, जिसमें पंचायत भी हुई थी। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही