« कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’ « नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर « कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद « सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। « राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा « पुलिस के पीछा करने पर व्यक्ति ने महानंदा नदी में लगाई छलांग, बीच धार में हुआ लापता « कटिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत,पेट्रोल भराने जा रहे थे दोनों दोस्त « मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, शहीद चौक पर यातायात बाधित « सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूरा कराने का निर्देश « सेवा के रंग, आभार एवं संकल्प के संग कार्यक्रम में कृषि विभाग की पहल बनी आकर्षण का केंद्र
«Back
सदर अस्पताल में कथित ‘दलाली गैंग’ पर कार्रवाई, 2 आशा कर्मी जेल, 10 के खिलाफ प्राथमिकी
  • Crime
  • 2026-02-11 16:04:35
  • सैयद शादाब आलम

सदर अस्पताल में कथित ‘दलाली गैंग’ पर कार्रवाई, 2 आशा कर्मी जेल, 10 के खिलाफ प्राथमिकी

सदर अस्पताल में कथित रूप से दलाली के आरोप में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की है। नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने दो आशा कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि कुल दस आशा कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि कुछ आशा कर्मी मरीजों से अवैध रूप से पैसे वसूल कर उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, तीन दिन पूर्व जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की लचर व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अस्पताल परिसर में दलाली की शिकायतें सामने आईं, जिसके बाद वरीय स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

जांच में आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए दस आशा कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मरीजों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Recent News

कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’
2026-10-18 08:05:37
 
नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर
2026-10-17 07:30:38
 
कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद
2026-10-15 17:48:11
 
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
2026-10-14 18:46:16
 
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा
2026-10-12 09:51:23