« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
चलती ट्रेन की चपेट में आया बालक, हाथ कटा, हायर सेंटर रेफर, नशे के लिए परिजनों से मांग रहा था पैसे
  • Crime
  • 2026-02-11 16:09:38
  • सैयद शादाब आलम

चलती ट्रेन की चपेट में आया बालक, हाथ कटा, हायर सेंटर रेफर, नशे के लिए परिजनों से मांग रहा था पैसे

कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के टेंगरिया टोला में  एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक बालक ने गुस्से में आकर चलती ट्रेन के नीचे हाथ रख दिया, जिससे उसका एक हाथ कट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल बालक की पहचान आदित्य कुमार,के रूप में हुई है जो टेंगरिया टोला, नगर पंचायत कुरसेला का रहने वाला बताया जा रहा  है। मिली जानकारी के अनुसार आदित्य कुमार ने नशे के लिए अपने परिजनों से 500 रुपये की मांग की थी। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परिजनों ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर आदित्य ने कथित रूप से घर में कहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह ट्रेन से कट जाएगा।

इसके बाद आदित्य कुरसेला स्टेशन अंतर्गत तिनघरिया ढाला के समीप रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और आ रही ट्रेन के सामने पटरी पर अपना एक हाथ रख दिया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका हाथ शरीर से अलग हो गया। घटना को देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों की मदद से घायल बालक को तुरंत कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।बताया गया कि आदित्य के पिता चतुरी साह मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।