« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार गोलीकांड का खुलासा, कुख्यात अपराधी छोटू मंडल पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार
  • Crime
  • 2026-02-12 18:41:24
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार गोलीकांड का खुलासा, कुख्यात अपराधी छोटू मंडल पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में कुख्यात अपराधी छोटू मंडल उर्फ अमन को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 जनवरी 2026 की रात लगभग 10 बजकर 05 मिनट पर राजेश कुमार साह प्रसादी भोजन कर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे खुशेश्वर मंदिर के पास नया टोला पहुंचे, तभी पूर्व विवाद को लेकर छोटू मंडल ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सौभाग्यवश पीड़ित की जान बच गई, लेकिन घटना ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खोखा बरामद किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना कांड संख्या 102/2026 दिनांक 25 जनवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 109 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।


पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कटिहार-01 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर झुलनिया मोड़ के पास छापामारी कर छोटू मंडल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी छोटू मंडल उम्र लगभग 38 वर्ष, पिता युगल मंडल उर्फ युगल प्रसाद मंडल, निवासी नया टोला, थाना नगर, जिला कटिहार, लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में लूट, हत्या, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी, पशु तस्करी सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई बार न्यायिक हिरासत भी जा चुका है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि कटिहार जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके।