« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया।
  • Crime
  • 2026-03-01 11:52:56
  • सैयद शादाब आलम

सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया।

पोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत विष्णुचक गांव के वार्ड संख्या 7 में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पोठिया थाना को दूरभाष पर जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार, पुअनि डोली कुमारी सहित बिहार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

खेत जाने के दौरान हुआ हादसा

बताया जाता है कि महिला घर से खेत की ओर जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

दो मासूम बेटों के सिर से उठा मां का साया

मृतका की पहचान नूतन देवी के रूप में हुई है। मृतका की मां ननकी देवी ने बताया कि नूतन देवी के दो छोटे बेटे हैं—

शिवम कुमार (5 वर्ष)

राजकुमार (7 वर्ष)

करीब 10 वर्ष पूर्व नूतन देवी की शादी समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में कमल राय के साथ हुई थी। बीते वर्ष उनके पति कमल राय का निधन हो गया था। पति की मौत के बाद से ही नूतन देवी अपने मायके में रहकर दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वही पोठिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है, वही महिला की मौत को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।