« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, बिघोर पंचायत में हंगामा
  • Crime
  • 2026-03-01 11:56:12
  • सैयद शादाब आलम

राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, बिघोर पंचायत में हंगामा

प्रखंड क्षेत्र के बिघोर पंचायत स्थित जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान पर गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब ग्रामीणों ने डीलर पर प्रति लाभुक 4.50 किलो अनाज कम देने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों के अनुसार निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने की शिकायत लंबे समय से की जा रही थी। इस बार जब लाभुकों ने विरोध जताया तो डीलर सबा परवीन और उनके पति आलम के साथ कथित रूप से तीखी नोंकझोंक हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुजफ्फर हुसैन ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एएमओ) से फोन पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि अधिकारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद के दौरान डीलर पक्ष की ओर से चाकू दिखाकर लोगों को डराने की कोशिश की गई और कहा गया कि “इतना ही राशन मिलेगा, लेना है तो लो, नहीं तो नहीं मिलेगा।”

फिलहाल प्रशासनिक जांच का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।