« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की खेप बरामद, अवैध नेटवर्क की जांच तेज
  • Crime
  • 2026-03-01 13:19:44
  • सैयद शादाब आलम

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की खेप बरामद, अवैध नेटवर्क की जांच तेज

कटिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित कफ सिरप की एक बड़ी खेप बरामद की गई है, जिसे अवैध तरीके से मंगाकर सप्लाई किए जाने की आशंका है। इस कार्रवाई के बाद नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटिहार पुलिस लगातार शराब और अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर के पानी टंकी चौक स्थित एक कोरियर कंपनी के कार्यालय में प्रतिबंधित कफ सिरप ‘कोरेक्स’ (कोडीन युक्त सिरप) की बड़ी खेप रखी हुई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की एक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कोरियर कार्यालय पर छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने कार्यालय का सत्यापन और गहन तलाशी अभियान चलाया। जांच के क्रम में कार्टूनों में पैक कर रखी गई बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि उक्त खेप किसी मेडिकल स्टोर के नाम पर मंगाई गई थी, ताकि इसे वैध दिखाकर अवैध रूप से बाजार में खपाया जा सके।


पुलिस ने मौके से सभी कार्टून जब्त कर लिए हैं और कोरियर से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह खेप कहां से भेजी गई थी, किसके नाम पर बुक की गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि यह मामला एक संगठित नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जो लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय है।


फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी सूरत में ऐसे अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को शहरवासियों ने भी सराहा है और नशामुक्त समाज की दिशा में इसे एक अहम कदम बताया है।