« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
रोजीतपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत, चालक फरार
  • Crime
  • 2026-04-07 21:02:29
  • सैयद शादाब आलम

रोजीतपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत, चालक फरार

कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोजीतपुर हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर ही बेसुध पड़े रहे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक मनिहारी से पूर्णिया की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे किसी आवश्यक कार्य से निकले थे, जिसमें एक युवक ट्रेन पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


मृतकों की पहचान निखिलेश कुमार उरांव (20 वर्ष), निवासी मनोहरपुर, मनिहारी, नितेश (19 वर्ष), राजीव (19 वर्ष) और राहुल, निवासी महियारपुर बेल टोला के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि निखिलेश ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया।


हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रक को भारतीय खाद निगम (FCI) का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। इसी दौरान आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी कर दी।


पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, फरार चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।