« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
इमलीगाछ चौक पर जर्जर सड़क के विरोध में सड़क जाम, आगजनी कर प्रदर्शन,दो घंटे यातायात प्रभावित
  • Crime
  • 2026-05-04 19:11:15
  • सैयद शादाब आलम

इमलीगाछ चौक पर जर्जर सड़क के विरोध में सड़क जाम, आगजनी कर प्रदर्शन,दो घंटे यातायात प्रभावित

कटिहार नगर निगम क्षेत्र के इमलीगाछ चौक पर सोमवार को जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज़ लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर सड़क पर आगजनी करते हुए  प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।


जानकारी के अनुसार, इमलीगाछ से रोजीतपुर जाने वाली सड़क पर नाला निर्माण कार्य के कारण सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं और बारिश के कारण जलजमाव व कीचड़ से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आए दिन बाइक, टोटो और टेंपो दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।


प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों, जिनमें मो. चांद और स्थानीय प्रतिनिधि मो. नियाज़ समेत कई लोग शामिल थे, ने आरोप लगाया कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। नगर निगम, जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।