« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
मौलाना तौसीफ आलम को इंसाफ दिलाने की मांग, जिला नौजवान कमेटी ने निकाला कैंडल मार्च
  • Politics
  • 2026-05-07 11:54:02
  • सैयद शादाब आलम

मौलाना तौसीफ आलम को इंसाफ दिलाने की मांग, जिला नौजवान कमेटी ने निकाला कैंडल मार्च

मौलाना तौसीफ आलम को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कटिहार के शहीद चौक पर जिला नौजवान कमेटी के बैनर तले शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। हाथों में मोमबत्तियां लिए लोगों ने न्याय की मांग करते हुए अपनी एकजुटता दिखाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला नौजवान कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इजहार अली ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कमेटी न्याय की लड़ाई शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि पीड़ित के प्रति समर्थन और न्याय की मांग का प्रतीक है।


वहीं सामाजिक कार्यकर्ता रिजवान मजहरी ने कहा कि समाज में न्याय और कानून की मजबूती के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों को जागरूक करने और इंसाफ की लड़ाई को मजबूत करने का प्रयास है।

कार्यक्रम पूरे समय शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजकों ने अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

इस मौके पर जियाउल कुरेशी, मोहम्मद तौसीफ, सुल्तान, मोहम्मद गुड्डू, इमरान कुरेशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।