« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
एकला चलो रे... छोटा कद बड़ा विरोध बंद फेरी सेवा पर अकेले धरने पर बैठे अंगत ठाकुर
  • Politics
  • 2026-05-12 20:00:33
  • सैयद शादाब आलम

एकला चलो रे... छोटा कद बड़ा विरोध बंद फेरी सेवा पर अकेले धरने पर बैठे अंगत ठाकुर

कटिहार के मनिहारी में गंगा नदी पर साहेबगंज-मनिहारी फेरी सेवा बंद होने के खिलाफ मंगलवार को अलग तस्वीर देखने को मिली। रवींद्रनाथ टैगोर की एकला चलो रे वाली भावना के साथ छोटे कद के अंगत ठाकुर अकेले ही DM ऑफिस परिसर में धरने पर बैठ गए। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त रहने के बीच फेरी सेवा ठप होने से बिहार और झारखंड के बीच आने-जाने वाले लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। इसी मुद्दे को लेकर नागरिक संघर्ष समिति मनिहारी के बैनर तले एक दिवसीय धरना दिया गया। अंगत ठाकुर ने कहा कि फेरी सेवा बंद रहने से मरीजों, छात्रों, व्यापारियों और आम यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। उनका आरोप है कि कई बार फेरी सेवा शुरू कराने की प्रक्रिया बनी लेकिन अब तक सेवा बहाल नहीं हो सकी। उन्होंने प्रशासन से जल्द फेरी सेवा चालू कराने की मांग की है।