« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
गरभेली पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग का आरोप-प्रत्यारोप, पुलिस ने कराया शांत
  • Crime
  • 2026-05-18 21:22:33
  • सैयद शादाब आलम

गरभेली पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग का आरोप-प्रत्यारोप, पुलिस ने कराया शांत

कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गरभेली पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

प्रथम पक्ष के गरभेली निवासी मो. सोनू ने बताया कि विवादित जमीन करीब 2 एकड़ 6 डिसमिल है। उन्होंने कहा कि इस जमीन को लेकर वर्ष 2001 में न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब न्यायालय से उनकी मां बीबी साबरा खातून के पक्ष में निर्णय (जजमेंट) प्राप्त हुआ है। इसी के आधार पर उन्होंने अंचलाधिकारी और मुफस्सिल थाना को आवेदन देकर जमीन की नापी के लिए बुलाया था। सोनू के अनुसार, नापी के दौरान ही दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और कथित तौर पर फायरिंग करने लगे। उन्होंने कहा कि अब उल्टे उनके ही पक्ष पर फायरिंग का आरोप लगाया जा रहा है। मो. सोनू ने प्रशासन से मांग की है कि न्यायालय के आदेश के अनुसार उन्हें जमीन की नापी कराकर कब्जा दिलाया जाए।

वहीं दूसरे पक्ष के मो. हैदर ने आरोप लगाया कि यह मामला अभी पूरी तरह न्यायालय में लंबित है। उन्होंने बताया कि उनके पिता के नाम से जमीन का टाइटल केस चल रहा है, जिसका फैसला अभी नहीं हुआ है। हैदर का कहना है कि प्रथम पक्ष के लोग बड़ी संख्या में लोगों को लेकर जबरन जमीन पर पहुंचे और फायरिंग करने लगे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। घटना स्थल से खोखा (कारतूस का खोल) मिलने की भी सूचना है, जिससे फायरिंग की आशंका को बल मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों को शांत रखने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।