« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में मंत्री दिलीप जायसवाल बोले— कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाएं
  • Politics
  • 2026-05-23 19:28:19
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में मंत्री दिलीप जायसवाल बोले— कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाएं

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में संगठन को धारदार बनाने पर जोर

कटिहार के छीटाबाड़ी में आयोजित भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिला प्रशिक्षण वर्ग में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान में 200 से अधिक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे बिहार में इस अभियान की शुरुआत की गई है। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत तथा प्रभावी बनाना है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि दो दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जिसमें संगठन की कार्यशैली, जनसंपर्क, सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार युवाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे संगठन और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सकें।
मंत्री ने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद यह पहला बड़ा प्रशिक्षण अभियान है, इसलिए सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर विपक्ष पर निशाना
सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से इस प्रकार की बातें कर राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित नहीं कर सकते।
गाय पर आस्था का विषय बताया
पश्चिम बंगाल में बकरीद के दौरान गाय की कुर्बानी पर लगाई जा रही सख्ती और इस मुद्दे पर बिहार सरकार के रुख को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि गाय सनातन धर्म में आस्था और श्रद्धा का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता गाय के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना रखते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला एवं प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी चर्चा की गई।