« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांग
  • Politics
  • 2026-05-26 20:15:13
  • सैयद शादाब आलम

बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांग

कटिहार। बकरीद पर्व को लेकर जहां प्रशासन शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहा है, वहीं इस बीच जदयू के जिला प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का बयान चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ बकरीद मनाने की अपील करते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग का समर्थन किया है।

इम्तियाज हैदर ने कहा कि बकरीद का त्योहार प्रेम, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए ताकि समाज में शांति और सौहार्द कायम रहे। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने से बचने की अपील की।

गाय की कुर्बानी को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी ऐसे कार्य से बचना चाहिए जिससे समाज में तनाव उत्पन्न होने की आशंका हो। उन्होंने कहा कि अगर किसी समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत होती हों तो ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और समझदारी से काम लेना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के दिल को ठेस पहुंचाकर की गई कुर्बानी इस्लाम की मूल भावना के अनुरूप नहीं मानी जा सकती।

जदयू प्रवक्ता ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना असद मदनी द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से इस दिशा में पहल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के बड़ी संख्या में मुसलमान भी गाय संरक्षण के पक्षधर हैं और इसके लिए मजबूत एवं प्रभावी कानून बनाए जाने चाहिए।

इम्तियाज हैदर ने गाय से जुड़े अवैध कारोबार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गाय की अवैध खरीद-बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनके अनुसार, समाज में शांति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाले हर कदम का समर्थन किया जाना चाहिए।

बकरीद से पहले आए इस बयान के बाद जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं जिला प्रशासन लगातार लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील कर रहा है।