« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
सावन सोमवारी पर मनिहारी गंगा घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया विशेष सेवा शिविर
  • Religion
  • 2026-08-03 19:23:09
  • सैयद शादाब आलम

सावन सोमवारी पर मनिहारी गंगा घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया विशेष सेवा शिविर

सावन माह की सोमवारी को लेकर जिले भर में भगवान शिव के भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कटिहार के प्रसिद्ध मनिहारी गंगा घाट पर सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां से बड़ी संख्या में कांवरिया और शिवभक्त गंगाजल भरकर जिले के विभिन्न शिवालयों सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।

मनिहारी गंगा घाट की विशेष धार्मिक मान्यता के कारण यहां केवल कटिहार ही नहीं, बल्कि बिहार के कई अन्य जिलों, पड़ोसी राज्यों और नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मनिहारी नगर पंचायत द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद ने अपने निजी कोष से श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवा शिविर की व्यवस्था की है। इसके अलावा नगर पंचायत की ओर से भी गंगा घाट पर आने वाले कांवरियों और शिवभक्तों के लिए कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

शिविर में श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए साफ-सुथरी चौकियां और बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शुद्ध पेयजल, शरबत, चाय, फल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवा शिविर में कार्यकर्ता लगातार श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे रहे और आने-जाने वाले भक्तों का स्वागत करते नजर आए।

श्रद्धालुओं ने नगर पंचायत और मुख्य पार्षद द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सुविधाओं से लंबी दूरी तय कर आने वाले कांवरियों को काफी राहत मिलती है। पूरे गंगा घाट पर भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से मनिहारी गंगा घाट भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। सावन सोमवारी के अवसर पर की गई इन व्यवस्थाओं ने श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम और सुविधाजनक बना दिया।