« कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’ « नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर « कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद « सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। « राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा « पुलिस के पीछा करने पर व्यक्ति ने महानंदा नदी में लगाई छलांग, बीच धार में हुआ लापता « कटिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत,पेट्रोल भराने जा रहे थे दोनों दोस्त « मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, शहीद चौक पर यातायात बाधित « सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूरा कराने का निर्देश « सेवा के रंग, आभार एवं संकल्प के संग कार्यक्रम में कृषि विभाग की पहल बनी आकर्षण का केंद्र
«Back
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की पहल, कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्र
  • Politics
  • 2026-08-05 21:29:22
  • सैयद शादाब आलम

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की पहल, कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्र

नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप महापौर, नगर आयुक्त,सशक्त स्थायी समिति के सदस्यगण तथा नगर निगम के माननीय वार्ड पार्षदगण भी उपस्थित रहे।

बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके उपरांत सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति से कर्मचारियों की मांगों को संकलित कर उनके शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को औपचारिक पत्र प्रेषित किया गया, ताकि सकारात्मक संवाद के माध्यम से हड़ताल का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आम नागरिकों को आवश्यक नगर निगम सेवाएँ निर्बाध रूप से उपलब्ध कराना भी प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

महापौर ने कटिहारवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस अस्थायी परिस्थिति में धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक संवाद के माध्यम से शीघ्र ही समाधान निकलेगा।


महापौर ने कहा,संवाद, संवेदनशीलता और समाधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। जनसेवा हमारा सर्वोच्च दायित्व है और कर्मचारियों की जायज़ समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है

Recent News

कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’
2026-10-18 08:05:37
 
नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर
2026-10-17 07:30:38
 
कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद
2026-10-15 17:48:11
 
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
2026-10-14 18:46:16
 
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा
2026-10-12 09:51:23