« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह हेतु पंजीयन एवं परिचय समारोह का भव्य शुभारंभ
  • Politics
  • 2026-08-05 21:36:48
  • सैयद शादाब आलम

दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह हेतु पंजीयन एवं परिचय समारोह का भव्य शुभारंभ

कटिहार में आज दिनांक 03 अगस्त 2026, सोमवार को होटल राजस्थान, शहीद चौक, कटिहार के प्रांगण में कोशी क्षेत्रीय विकलांग, विधवा, वृद्ध कल्याण समिति, कटिहार (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित) के तत्वावधान में दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह हेतु पंजीयन एवं परिचय समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस विशेष पहल के तहत आज कई दिव्यांगजनों ने शादी के लिए अपना-अपना रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें एक दिव्यांग युवती ने भी उत्साहपूर्वक अपना पंजीकरण करवाकर विवाह के लिए अपनी सहमति और तैयारी दर्ज की।उद्घाटन कर्ता: कार्यक्रम का शुभारंभ मा० श्री सुधीर कुमार जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, सेवा भारती, नई दिल्ली के कर-कमलों द्वारा किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मा० श्री राजा राम जी, प्रांत सेवा प्रमुख उत्तर बिहार, कटिहार उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथिगण के रूप में श्री डी.डी. झा जी, अवकाश प्राप्त सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कटिहार और

​ श्री जय देव सिंह राव जी, अखिल भारतीय छात्रावास प्रमुख, सेवा भारती, नई दिल्ली में रजिस्ट्रेशन के लिए आए दिव्यांग युवक युवती को अपना आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की नई शुरुआत की बधाई दी। इस कार्यक्रम के प्रमुख नेतृत्व एवं सहयोग के रूप में मोहन कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बोर्ड सदस्य, राष्ट्रीय न्यास, भारत सरकार, मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार) ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए माता-पिता, अभिभावक और शुभचिंतकों से आग्रह किया गया है कि जो लड़का-लड़की विवाह योग्य हैं, वे आवश्यक कागजातों के साथ पंजीयन एवं संस्था की ओर से दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह हेतु पंजीयन की शुरुआत आज से कर दी गई है। परिचय समारोह में उपस्थित होकर अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। इस कार्यक्रम के मंच संचालन के रूप में सदस्य, बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड सदस्य, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के शिव शंकर रमाणी ने कहा दिव्यांगजनों के विवाह के लिए यह रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होकर दिनांक 30 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा सभी पंजीकृत दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह 3 दिसंबर 2026 (विकलांग दिवस के अवसर पर) भव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर विजय कुमार, जय जय राम पांडे, मृत्युंजय झा, गोपाल साह, पिंकी सिन्हा, नेहा ठाकुर, रवि कुमार दास ,ऋषिकेश शाह, जूली शर्मा, आशा आंटी, लेलु मंडल, लक्ष्मी देवी, मोनिका कुमारी, प्रशांत कुमार, मोहम्मद अफसर, आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे।