« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, नियमितीकरण समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन शुरू
  • Politics
  • 2026-08-05 21:40:07
  • सैयद शादाब आलम

नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, नियमितीकरण समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन शुरू

कटिहार नगर निगम कर्मचारी संघ  के आह्वान पर मंगलवार से नगर निगम के स्थायी, संविदा, दैनिक, अनुबंध, बाह्य सेवा एवं एनजीओ के कर्मचारी अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए पूरे शहर का भ्रमण भी किया,इस दौरान संघ ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन के दौरान सरकारी संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।


हड़ताल पर बैठे संघ के उपाध्यक्ष अंबिका पासवान ने  कहा कि नगर निगम कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी समिति की बैठक किया गया, बैठक में बताया गया कि बिहार लोकल बॉडिज इम्प्लाइज फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (एक्टू) संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राज्यभर में स्थानीय निकाय कर्मी चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में कटिहार नगर निगम के कर्मचारियों ने भी 4 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया।


कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सेवा का नियमितीकरण एवं सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करना, ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करना तथा एसीपी/एमसीपी योजना का पूर्ण क्रियान्वयन करते हुए लंबित बकाया राशि का भुगतान शामिल है।


संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेती या महासंघ द्वारा हड़ताल समाप्त करने की घोषणा नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और प्रशासन के साथ किसी प्रकार के टकराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देंगे।


नगर निगम कर्मियों की हड़ताल का असर शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा उठाव, जलापूर्ति तथा अन्य नगर निगम सेवाओं पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, आम नागरिकों की नजर अब प्रशासन और सरकार की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।