« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा
  • General
  • 2026-08-13 18:36:48
  • सैयद शादाब आलम

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा

निदेशक, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना के द्वारा संसूचित किया गया है कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के प्राप्त अनुरोध कि आलोक में दिनांक-14 अगस्त 2026 को "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" का आयोजन किया जाना है, जिसका उद्देश्य विभाजन की मानवीय मूल्यों को याद दिलाना, शांति, एकता और मेल-मिलाप के मूल्यों को स्थापित करना है। 

इस संदर्भ में दिनांक-14.08.2026 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभाजन के पीड़ितों के याद में कैंडल मार्च, 02 मिनट का मौन, संगोष्ठि आदि का आयोजन कराने हेतु निदेश प्राप्त है।


उक्त आलोक में जिला प्रशासन, कटिहार द्वारा दिनांक-14.08.2026 को अपराह्न 05:00 बजे विकास भवन के सभागार (ऊपरी तल) में "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" कार्यक्रम किये जाने का निर्णय लिया गया है। 

तदालोक में जिला कला एवं संस्कृति विभाग, कटिहार द्वारा आवश्यक तैयारियाँ की जा रही है। 


कार्यक्रम में कटिहार जिला के डाॅ  प्रमोद कुमार चंद्रवंशी माननीय प्रभारी मंत्री कटिहार सहित अन्य अति विशिष्ट व्यक्ति एवं गणमान्य लोग सम्मिलित होंगे । जिस कारण उक्त अवसर पर विधि-व्यवस्था का संधारण एवं कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु दायित्वों का निर्वाहन हेतु जिला पदाधिकारी ने आदेश निर्गत कर दिया है। 


 *इस अवसर पर फोटो प्रदर्शनी के जरिए विभाजन की विभिषिका  को प्रदर्शित किया जाएगा।* 


 *विकास भवन  के सभागार में कार्यक्रम के पश्चात कैंडल मार्च का आयोजन भी किया जाएगा।