« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में हर्ष उल्लास के साथ साथ ईदुल फित्र मनाई गई
  • Religion
  • 2024-04-12 08:55:17
  • Syead Shadab alam katihar

कटिहार में हर्ष उल्लास के साथ साथ ईदुल फित्र मनाई गई

कटिहार में ईदुल फित्र का त्यौहार हर्ष उल्लास और भाईचारा के साथ मनाया गया। 

नगर के ललयाही एवं रामपाड़ा समेत कई जामा मस्जिदों में ईदुल फित्र की नमाज़ मुस्लिम भाईयों ने अदा कीऔर देश में अमन शांति के लिए सामुहिक रुप से दुआ की गई। 

रामपाड़ा ईदगाह में ईदुल फित्र की नमाज़ मौलाना बदरुदुजा ने पढ़ाई और एक बड़े मजमे को संबोधित करते हुए रोज़ा रमजान और ईदुल फित्र के महत्व पर प्रकाश डाला। समाजिक कुरीतियों और समाजिक बुराईयों को जड़ से उखाड़ फेंकने की तलकीन एवं अपील की। उन्होंने समाज के निसहाय और कमज़ोर लोगों की मदद करने और ईद की खुशी में उन्हें भी शामिल करने और इस्लाम के अन्तिम पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहब (स०) की शिक्षाओं पर अमल करने काअहवान किया। 

ईदुल फित्र की नमाज़ पूर्व समाजिक कार्य कर्ता सह शिक्षक मास्टर उसमान ग़नी ने भी सम्बोधित किया और शिक्षा के प्रचार प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म शिक्षा , भाईचारा, शान्तिऔर सामाजिक समरसता की तालीम देता है। 

नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक दुसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद और शुभकामनाएं दी। 

इस बीच शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस बल तैनात किए गए थे। जबकि नगर निगम की ओर से साफ सफाई का उत्तम प्रबंध किया गया था। वार्ड पार्षद इजहार अली अपनी टीम के साथ नमाजियों के स्वागत में लगे हुए थे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद हाजी अब्दुल अजीज, साबीर अंसारी, महबूब आलम, डा०दाऊद रेजा, जमाते इस्लामी के सदस्य जियाउल क़मर, कमरुल हसन, अयूब अंसारी, शहबाज़ आलम, रामपाड़ा ईदगाह कब्रिस्तान कमिटी के सदस्य आसिफ भाई, पप्पू भाई, डा०अनवार आलम गुलाब, फैयाज़ आलम, आलम शाहीन, मास्टर अनवारूल हक, मो०टीपू, रेहान ग़नी, जीशान ग़नी आदि समेत सैंकड़ों लोगों ने सामुहिक रुप से ईदुल फित्र की नमाज़ अदा की। 

पुलिस पदाधिकारी और नगर निगम कर्मियों को गुलाब का फूल देकर ईद की बधाई दी गई।