« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान  में फुल ड्रेस रिहर्सल
  • General
  • 2026-08-13 18:43:43
  • सैयद शादाब आलम

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल

15 अगस्त 2026 आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण बनाने को लेकर आज मुख्य समारोह स्थल महेश्वरी अकादमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया।


 जिलाधिकारी, कटिहार आशुतोष द्विवेदी की उपस्थिति एवं देखरेख में परेड, ध्वजारोहण, मंच व्यवस्था एवं अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।


 जिलाधिकारी ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिया।


गर्मी को देखते हुए पर्याप्त शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परेड ग्राउंड को समतल कराने एवं अनावश्यक सामग्री आदि को हटाने का भी निर्देश दिया गया।


स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का पर्व है। समारोह को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षाकर्मी, परेड दल तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहें