« कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद « सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। « राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा « पुलिस के पीछा करने पर व्यक्ति ने महानंदा नदी में लगाई छलांग, बीच धार में हुआ लापता « कटिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत,पेट्रोल भराने जा रहे थे दोनों दोस्त « मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, शहीद चौक पर यातायात बाधित « सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूरा कराने का निर्देश « सेवा के रंग, आभार एवं संकल्प के संग कार्यक्रम में कृषि विभाग की पहल बनी आकर्षण का केंद्र « डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar
«Back
पुलिस के पीछा करने पर व्यक्ति ने महानंदा नदी में लगाई छलांग, बीच धार में हुआ लापता
  • Crime
  • 2026-10-12 09:38:32
  • सैयद शादाब आलम

पुलिस के पीछा करने पर व्यक्ति ने महानंदा नदी में लगाई छलांग, बीच धार में हुआ लापता

बिहार के कटिहार में पुलिस के डर से एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दिया है जिससे व्यक्ति लापता हो गया है,मामला कटिहार के प्राणपुर एवं आजमनगर प्रखंड की सीमा पर स्थित महानंदा नदी के असालतगंज घाट पर कि है जहां उस समय अफरा-तफरी मच गई। जहां लोगो का आरोप है कि रोशना थाना की पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के दौरान एक युवक ने पुलिस के भय से नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने के बाद व्यक्ति बीच धार में पहुंचकर लापता हो गया है जिसकी खोज परिवार वाले कर रहे है,युवक की पहचान मोरसलीम पिता_मोहम्मद यूसुफ असालतगंज, इमामनगर गाँव निवासी के रूप मे की गई है ।


लापता व्यक्ति के पिता मो0 यूसुफ और भाई मो0 नौशाद ने बताया है कि युवक अपने घर से प्राणपुर की तरफ जा रहा था,जहां रोशना बांध पर चढ़ते समय पुलिस ने उसके साथ मारपीट किया जिसके बाद वो भागने लगा और इसी क्रम में नदी में छलांग लगा दिया है ,नदी में छलांग लगाने के किया कारण है इसका पता नहीं चल पा रहा है,हमलोग मिलकर आजमनगर थाना गए लेकिन आजमनगर थाना का कहना है कि ये मेरे क्षेत्र में नहीं है और वहां मेरा सिपाही भी नहीं होगा ऐसे में अब किस थाने में जाए गुहार लगाने समझ में नहीं आ रहा है,युवक की तलाश कर रहे है लेकिन मिल नहीं रहा है। अब जाए तो जाए कहां आखिर।


वही लापता मुरसलीन की पत्नी ने कहा कि उसके दो बच्चे है अब वे किसके सहारे रहेंगे,उसका पति प्राणपुर मुर्गी लाने जा रहा था इसी दौरान 4 पुलिस वालो ने उसके साथ मारपीट की और उसे नदी में धकेल दिया है उसे अपने पति का शव चाहिए और इंसाफ चाहिए ।वही घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची हुई है और लापता कि तलाश कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, असालतगंज घाट के समीप रोशना थाना के चार पुलिस  कर्मी एक व्यक्ति का पीछा कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पीछे आता देख उक्त व्यक्ति ने महानंदा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर हलचल मच गई। पुलिस ने युवक को पकड़ने और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन वह नदी की तेज धार के बीच पहुंच गया और देखते ही देखते लापता हो गया।

घटना के बाद युवक की तलाश और उसकी स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं आखिर पुलिस उसका पीछा किस मामले में कर रही थी? 


मौके पर पुलिस पहुंची हुई है और एनडीआरएफ की मदद से लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है,मामले पर पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है।

Recent News

कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद
2026-10-15 17:48:11
 
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
2026-10-14 18:46:16
 
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा
2026-10-12 09:51:23
 
पुलिस के पीछा करने पर व्यक्ति ने महानंदा नदी में लगाई छलांग, बीच धार में हुआ लापता
2026-10-12 09:38:32
 
कटिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत,पेट्रोल भराने जा रहे थे दोनों दोस्त
2026-10-12 09:35:30